Koderma News: पीएम आवास प्रतीक्षा सूची छपते ही बिचौलिये सक्रिय, बीडीओ ने दी कड़ी चेतावनी
2-1024x614.jpeg)
जयनगर: प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची प्रकाशन की लिस्ट पंचायत सचिवालयों में चिपकते ही बिचौलियों की गतिविधि और सक्रियता तेज होने की चर्चा आम है। प्रतीक्षा सूची में नामांकित लाभुकों के घरों में जाकर इस तरह के लोगों द्वारा अधिकारियों से मदद दिलाने के नाम पर सम्पर्क साधा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उनसे मोटी रकम वसूली की सूचनाएँ लगातार सामने आ रही हैं।
पैसा नहीं देने पर पीएम आवास रद्द करने की भी धमकी दी जा रही है। गरीब असाहय लोग डरे सहमे बताये जा रहे हैं। बिचौलियों में स्थानीय सफेदपोश भी शामिल बताये जाते हैं। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने आम जनों से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की अपील किया है। उन्होनें कहा है कि इस तरह की शिकायत मिलने पर बिचौलियों को चिन्हित कर प्रशासनिक कार्रवाई की जायेग।




