Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड शहीदों के पावन धरती नगर पंचायत स्थित होटल एचएमटी अंपायर में उदय मेहता के सौजन्य से पूजा अर्चना एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रद्धालु भक्त भक्ति के अथाह सागर में गोते लगाते रहे। ज्ञात हो कि शकुंतला मेहता पति रामकृष्ण मेहता तेतरियाडीह निवासी ने लगातार 40 वर्ष तक निर्जला एकादशी व्रत रखकर धार्मिक क्षेत्र के पूजा पाठ में अहम योगदान निभाई।
निर्जला एकादशी का उदयापन के अवसर पर अपने निवास स्थान पर 3 दिन पूजा अर्चना भी हुआ। भक्ति श्रद्धा और मधुर भजनों सराबोर इस आयोजन में उपस्थित होकर आध्यात्मिक आनंद एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव भक्तों ने किया श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा संपन्न भव्य श्याम बाबा कीर्तन का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन हुआ। भव्य भंडारा में बडी संख्या में श्रद्धालु भक्त भाग लिए भव्य भंडारा में भाग लेने वाले श्रद्धालु भक्तों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया।
मौके पर कोडरमा विधायक डॉक्टर नीरा यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, गायक व व्यापारी गिर धारी सोमानी स्थानीय पत्रकार रामकृष्ण मेहता जेजेए के महासचिव अनिल सिंह समेत जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार बंधु एवं श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे। इस प्रकार का सुंदर आयोजन के लिए उदय मेहता,अभय मेहता एवं उनके पूरे परिवार तथा श्री श्याम सेवा परिवार को श्रद्धालु भक्तों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। युवा शक्ति एक नई सोच के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य गण कार्यक्रम को बेहतर बनाने में लगे रहे।


