Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार को विवेक विला, झुमरीतिलैया में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक सुभाष मोदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा जयप्रकाश अमर रहें के नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान मीसा के तहत जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और आपातकाल के दौर को याद करते हुए अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की मूल भावना पर प्रहार किया गया, नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और लोकतंत्र की आवाज़ उठाने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया।
उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को प्रेरणादायी बताया। विशिष्ट अतिथि एवं आपातकाल के दौरान मीसा के तहत बंद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने कहा कि आपातकाल की विभीषिका से नई पीढ़ी को अवगत कराना आवश्यक है। ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति समाज हमेशा जागरूक रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वरीय नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर किया गया सबसे बड़ा हमला था। मौके पर जिला अध्यछ अनुप कुमार जोशी डोमचान्च प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव।नगर पंचायत डोमचांच के अध्यछ उमेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री अनीता देवी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उमेश सिंह, डोमचांच प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव, डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, लोकतंत्र सेनानी विष्णु बरनवाल, सुभाष जैन, नंदकिशोर मोदी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


