Palamu News: झामुमो जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने स्व. रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पलामू: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य सह पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान चंदन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन ने गुरुजी शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण आंदोलन में कदम से कदम मिलाकर उनका साथ दिया।
उनके सहयोग और साहस ने झारखंड आंदोलन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि साहूकारों और पूंजीपतियों के खिलाफ संघर्ष के दौरान भी रूपी सोरेन ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उनके त्याग, समर्पण और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। इस दुख की घड़ी में झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र राम, सचिव सनी कुमार और ताहिर आलम मौजूद थे।

