Koderma News: टाटा मैजिक वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार 

कोडरमा की ढाब थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाब चौक के पास वाहन चेकिंग चलाकर बिहार ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब से लदी एक टाटा मैजिक गाड़ी को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से भाग रहे अंतरप्रांतीय गिरोह के चालक चंदन कुमार (नालंदा) और उपचालक अमन कुमार (गोविंदपुर) को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोडरमा: जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लोड कर डोमचांच की ओर से सतगावां के रास्ते बिहार ले जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी ढाब के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 

टीम द्वारा तप्तरतापूर्वक कार्रवाई प्रारंभ की गयी, जिस कम में ढाब थाना प्रभारी ढाब चौक के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। इसी बीच एक लाल रंग का टाटा मैजिक वाहन सं जेएच10एडी 9243 काफी तेजी से आ रही थी, जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा करने पर वाहन चालक वाहन को और तेज गति से भगाने लगा एवं कुछ दूरी पर वाहन को खडा कर चालक एवं उपचालक भागने लगा। छापामारी टीम के जवानो के द्वारा दौड कर इन्हें पकडा गया। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें बिदेशी शराब बरामद की गयी। 

जिसके संबंध में चालक चंदन कुमार (उम्र 19 वर्ष पिता-अलखदेव यादव ग्राम गिरीयक थाना- गिरीयक जिला नालंदा) और उपचालक अमन कुमार उम्र (24 वर्ष, पिता भुनेश्वर प्रसाद यादव सा दुलारडीह, थाना थाली, गोविन्दपुर) द्वारा ना तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही कोई बैध कागजात प्रस्तुत किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा एक लाल रंग का टाटा मैजिक वाहन एवं बरामद अंग्रेजी शराब को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में ढाब थाना कांड सं 04/26 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More