राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन हजारीबाग में धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेसियों ने काटा केक

हजारीबाग के कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय, कृष्ण बल्लभ आश्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने की।

इस अवसर पर राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के पश्चात जिला कांग्रेस मुख्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया।

मौके पर प्रदेश सचिव नवीन कुमार, प्रदेश सचिव मनीषा टोप्पो, पूर्व प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रघु जायसवाल, बाबर अंसारी, जावेद इकबाल, सदरूल होदा, मोहम्मद रब्बानी, माशूक अंसारी, केदार यादव, सुधीर कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता मोहम्मद वारिस, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More