Koderma News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बागीटांड़-लोकाई रोड स्थित गैरेज से अवैध लकड़ी जब्त

कोडरमा: वन विभाग ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड़-लोकाई रोड स्थित एक गैरेज में छापेमारी कर भारी मात्रा में साल की लकड़ी जब्त की है। वन क्षेत्र पदाधिकारी राम बाबू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 20 पीस साल के बोटे और 20 पीस लकड़ी के पटरे बरामद किए गए। उक्त गैरेज डोमचांच निवासी राजू राणा का बताया जा रहा है।

वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि गैरेज में अवैध रूप से साल की लकड़ी का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जब्त लकड़ी को कोडरमा वन परिसर लाया गया है। मामले में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। विभाग लकड़ी के स्रोत और कथित कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध लकड़ी की कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More