‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा’… गदर के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुए सनी देओल

मुंबई: पच्चीस साल पहले एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस की कामयाबी के मायने बदल दिए थे। अब ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ उस फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं।
साल 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। देश के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने प्यार, त्याग, पारिवारिक मूल्यों और देशभक्ति को ऐसे अंदाज़ में पेश किया, जिसने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी।
इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए दर्शक पूरे जून महीने ज़ी बॉलीवुड पर इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।
अभिनेता सनी देओल ने कहा, “तारा सिंह ने मुझे दर्शकों के साथ ऐसा रिश्ता दिया है, जो वक्त के साथ और मजबूत होता गया। थैंक यू इंडिया, इतने प्यार के लिए। हिंदुस्तान ज़िंदाबाद था! हिंदुस्तान ज़िंदाबाद है! हिंदुस्तान ज़िंदाबाद रहेगा!”
वहीं, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “हमने ‘गदर’ को पूरे विश्वास, जज़्बात और कहानी कहने के जुनून के साथ बनाया था।”




