Koderma News: विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर

कोडरमा: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन अनिल कुमार, रेड क्रॉस सोसाइटी के अजीत बरनवाल और शिवरतन सुल्तानिया, डॉक्टर सुजीत कुमार राज डॉ सागरमनी सेठ, को मंच के अध्यक्ष मोहित संघई ने सम्मानित किया। मौके पर सिविल सर्जन ने कहा मारवाड़ी युवा मंच मानव सेवा कार्य में बहुत बढ़-चढ़के हिस्सा लेती है यह रक्तदान शिविर इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अजीत बरनवाल ने कहा मारवाड़ी युवा मंच जन कल्याण कार्यक्रमों में हमेशा से बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है उन्होंने रक्तदान महादान कह कर मारवाड़ी युवा मंच को प्रोत्साहित किया। रक्तदान शिविर में मंच के सदस्यों एवं शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सदर अस्पताल की मेडिकल टीम के सहयोग से कुल 30यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अध्यक्ष मोहित संघई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सीबीएसई एवं जैक बोर्ड 10वीं-12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले समाज के 14 मेधावी छात्र-छात्राओं को और शैक्षणिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले 7 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुजीत कुमार राज डॉ सागरमनी सेठ और ने कहा कि युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं और इन्हें प्रोत्साहित करना हम सबका दायित्व है। सचिव अतुल खेतान ने बताया कि मंच सेवा और संस्कार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है और सभी रक्तदाताओं, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार जताया।
मौके पर युवा भवन संयोजक राज पचीसिया, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, उपाध्यक्ष प्रतीक संघई, उपाध्यक्ष शिवेश पचीसिया, सह सचिव विकास जैन, सदस्य ऋषभ जैन, आकाश जैन, अजय शर्मा, मोहक सुल्तानिया, अर्पित सिंघानिया, तुषार चौधरी, हर्षित सिंघानिया, विकास जैन, संजय थोल्या, अनुराग हिसारिया, अरविंद चौधरी, विनीत बंसल, आयुष जोशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


