अनियंत्रित बाइक पिलर से टकराई, कोयलंग के 14 वर्षीय दीपक की दर्दनाक मौत
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: तलसवार पंचायत के ग्राम कोयलंग निमियांटोला निवासी मनु तुरी के इकलौता पुत्र दीपक मिर्धा, उम्र – 14 वर्ष का उरीमारी मार्ग स्थित पसेरीया गांव में बाइक अनियंत्रित होने के कारण पिलर से जा टकराया। जिसके कारण बाइक चालक दीपक मिर्धा के गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार देर शाम रांची रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक के साथ बाइक सवार एक युवक घायल है। बताया जाता है कि दीपक को भुरकुंडा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया।
परंतु ईलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिम्स अस्पताल में किया गया। दीपक की मौत से परिवार का बुरा हाल है, गांव में शोक का माहौल है। बता दें कि दीपक मिर्धा घर का इकलौता बेटा था,तीनों बहनें विवाहित हैं। दीपक की मौत के बाद उसके वृद्ध माता-पिता की सेवा करने के लिए कोई सहारा नहीं रहा।
वहीं शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से तलसवार पंचायत मुखिया गीता देवी, पंसस – मेघा कुमारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता बढ़न उर्फ जागेश्वर तुरी, मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो,पूर्व मुखिया शुक्ला तुरी, पूर्व पंसस केदार महतो, पंसस प्रतिनिधि मिथलेश साहू,नागेश्वर तुरी, रामलाल तुरी, किसुन तुरी, बिनोद तुरी, राजू तुरी, भरत तुरी, रामदेव तुरी, चन्द्रदेव तुरी, लखन तुरी, विसुन तुरी, अजय मिर्धा, बिजय मिर्धा, सागर मिर्धा, प्रदीप मिर्धा सहित अन्य लोग शामिल हैं।




