Sahebagnj News: कांग्रेस की बैठक में SIR कार्यक्रम की समीक्षा, 15 जून तक मैपिंग पूरा करने का लक्ष्य

साहिबगंज: जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में SIR से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगे के कार्यों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों के बीएलए से नियमित संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम अन्मैप्ड सूची में शामिल हैं, उनके जरूरी दस्तावेज एकत्र कर बीएलए के माध्यम से नामों का सत्यापन और मैपिंग कार्य में सहयोग करें।
बरकतुल्लाह खान ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज कराना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष निर्देश दिया कि 15 जून 2026 तक अधिक से अधिक लोगों के नामों की मैपिंग सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुर्शाद अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, उमेश कुमार पांडे, रामसिंगार ओझा, सरफराज आलम, सतीश पासवान, अब्दुल अंसारी, मोहम्मद आफताब आलम, लोकनाथ घोष, मोहम्मद नौशाद, अली कुरेशी, मोहम्मद रिजवान, मो. मेराजुद्दीन, शशिधर यादव, मोहम्मद सैफुद्दीन, विमल देव भगत, अनिल यादव समेत दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


