Koderma News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला, खरीदे जाएंगे 1200 स्ट्रीट लाइट
-1024x614.jpeg)
कोडरमा: नगर पंचायत कोडरमा की तृतीय बोर्ड बैठक शनिवार को अध्यक्ष साजिद हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। विगत बैठक की संपुष्टि कर विभिन्न मदों में योजनाओं का चयन से संबंधित विचार विमर्श एवं निर्णय लिया गया।
योजनाओं का चयन के संबंध में विचार विमर्श एवं निर्णय लिया गया। भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के ऊपर शेड एवं माल्यार्पण हेतु स्टेज निर्माण हेतु निर्णय लिया गया साथ ही अम्बेडकर पार्क में भी जीर्णोद्धार करने की सहमति व्यक्त की गई। बरसात के मौसम को देखते हुए कुल 1200 सोलर एवं इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट क्रय कर लगाने, विभिन्न वार्डों में नए चापाकल के अधिष्ठापन के लिए विभाग से राशि की मांग एवं अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गयी।
आवश्यकतानुसार अन्य स्थानो में हाई मास्ट लाइट क्रय कर लगाने की स्वीकृति दी गई। नगर पंचायत कोडरमा अंतर्गत नगर पंचायत के विभिन्न भवनों एवं अन्य परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने की चर्चा की गई। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मच्छर की समस्या का निजात पाने के लिए 3 नये फोगिंग मशीन क्रय करने की स्वीकृति दी गई। नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत सभी नालियों की सफाई एवं नालियों में ढक्कन लगाने के लिए स्वीकृति दी गई।
नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र अंतर्गत फ्लाई ऐश की अनियमित एवं गैर कानूनी रूप से ढुलाई होने से उसे गिरने वाली फ्लाई ऐश से लोगों को स्वास्थ्य की समस्या में उत्पन्न हो रही है जिसे रोकने के लिए सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। बागीटांड स्टेडियम में हाई मास्ट लाइट लगाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया एवं स्वीकृति दी गई। गांधी चौक, राजेंद्र चौक एवं हॉस्पिटल कैंपस मे विधायक मद से स्थापित वाटर एटीएम के मरम्मति का निर्णय लिया गया। सुधा स्वीट्स के सामने बने मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं वार्ड संख्या 15 स्थित महावीर झंडा क्षेत्र में निर्मित दुकानों के सिक्योरिटी राशि में कमी लाने पर चर्चा हुई एवं सहमति व्यक्त की गईI
अंत में अध्यक्ष द्वारा सभी बिंदुओं पर सहमति बनाते हुए बैठक का समापन किया गया। मौके पर वार्ड पार्षद सचिन कुमार, रफत साहिन, रजिया खातून, गूंजा देवी, अहमद रजा सोनू , रेणु देवी, शाहिद हुसैन, सीमा कुमारी, रंजीत राम, रिया राज, रंजीत राम, अजीत वर्णवाल, सुप्रिया देवी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कनीय अभियंता, विधि सहायक राजस्व निरीक्षक व अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।


