Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी

बडकागाँव: प्रखण्ड से 16 जून से 22 जून तक उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित राष्ट्र स्तरीय फोर्थ आरजेके गोल्ड मेडल ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बड़कागांव से 18 बच्चे रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने सभी आर्चरी खिलाड़ियों को ड्रेस, टारगेट, धनुष एवं अन्य आर्चरी के आवश्यक सामान उपहार स्वरूप दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार ने किया।
आर्चरी खिलाड़ियों में जिज्ञासु रंजन, आयुष कुमार, पीयूष कुमार, रियान अख्तर, सपना कुमारी, शिवम रंजन, अभिषेक कुमार, अराधना कुमारी, मयंक कुमार, प्रशांत कुमार, पीहू कुशवाहा, दिव्यांशु राज, मनीषा कुमारी, सौरभ कुमार, प्रिया कुमारी, अंबिका कुमारी, निशांत रंजन, सुजीत कुमार आदि शामिल है। बच्चे आर्चरी कोच अमित कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में भाग लेंगे।
मुखिया रंजीत कुमार ने कहा कि बच्चे प्रतियोगिता के दौरान अपना सारा ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित करके भेदे, ताकि आप मेडल लाकर बड़कागांव का नाम रौशन करे। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, शमशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, राम लखन महतो, जयनाथ महतो, राम लगन महतो, सरोज कुमार, सहेश कुमार, आर्चरी कोच अमित कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजू कुमार, अश्विनी कुमार,राकेश रंजन के अलावा दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।


