Hazaribagh News: तलासवर पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 608 आवास लाभुकों की सूची सत्यापित

हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड की तलासवर पंचायत में मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता और पंचायत सचिव गौतम कुमार के संचालन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं ग्रामीण आवास प्लस 2024 के तहत सर्वेक्षित 608 लाभुकों की सूची का सर्वसम्मति से सत्यापन और अनुमोदन किया गया।

हजारीबाग: बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलासवर पंचायत सचिवालय के सभागार में  मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में  प्रधानमंत्री आवास योजना एव ग्रामीण आवास प्लस 2024 अंतर्गत सर्वेक्षित लाभुको को ग्राम सभा के द्वारा सत्यापन एवं अनुमोदित के सबंध में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। संचालन पंचायत सचिव गौतम कुमार ने किया।  ग्राम सभा में कुल- 608 लाभुको के सूची को सत्यापन किया गया। ग्राम सभा में सभी जनप्रतिनिधियों एव जरूरतमंद लोगों  ने भाग लिया।

मौके पर उपस्थित उपस्थित मुखिया गीता देवी, पंचायत सचिव गौतम कुमार, वार्ड सदस्य अजय कुमार महतो,वार्ड सदस्य काजो  कुमारी, असरिता रुण्डा, ममता कुमारी देवी, ईश्वर कुमार महतो, सुनिल राज, जितेन्द्र साव, संजय साव, छोटु कुमार, बालेश्वर महतो, किरपाल महतो, राजू कुमार, शिवराम टुडू, रंजित साव, राजेश कुमार साव, सुरेन्द्र कुमार दास, मोहित महतो,सुरेन्द्र कुमार, बबलू कुमार, सरिता देवी, मंजू देवी, सुमन देवी, चिंता देवी एवं ग्रामीण जरूरतमंद लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More