Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन

रामगढ़: उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के कुल 86 राजस्व ग्रामों में अबुआ जाति निवासी प्रमाण पत्र अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रमाण पत्र-वार विवरण के तहत निवासी प्रमाण पत्र के 123 आवेदन, आय प्रमाण पत्र 07 आवेदन,जाति प्रमाण पत्र: 177 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में प्रतिनियुक्त राजस्व उप निरीक्षक, पंचायत सचिव, बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, विएलई, पंचायत सहायक एवं ग्राम प्रधानों द्वारा आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर पोर्टल पर प्रविष्टि की गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि यह अभियान दिनांक 20/06/2026 तक चलेगा। शेष गांवों में रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। सभी नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को निकटतम क्लस्टर विद्यालय में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।


