Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक

कोडरमा के चितरपुर में जमीन विवाद में विधायक के सहायक सह चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने उनके पैतृक आवास का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए खाद्यान्न व आर्थिक सहायता दी और समाज से जमीन विवादों में हिंसा की राह छोड़ने की अपील की।

​कोडरमा: प्रखंड के चितरपुर निवासी और कोडरमा विधायक  के सहायक सह चालक स्व. राजकुमार यादव के असामयिक निधन पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने उनके आवास पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने घटना में घायल स्व राजकुमार यादव के पिता ईलाज संबधित जानकारी ली। वहीं घटना में अन्य घायलों से भी हालचाल लिया।उन्होंने कहा की जमीन के मामले में सामाजिक ताना बाना बिगड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि जमीन के टुकड़ा के लिए हिंसा में इंसान की जान जा रही है, जान से ज्यादा कीमत जमीन की कभी नही हो सकती।उन्होंने कहा की धरातल पर सर्वधर्म-सर्वसमाज को आगे आने की जरूरत है,ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो।उन्होंने कहा की जमीन विवाद में हत्या हो जाना काफी  दुखदायी व पीड़ादायक घटना है। उन्होंने चितरपुर के ग्रामीणों से घटना के बाद विधि व्यवस्था बनाए रखने व शांति कायम रखने की ग्रामीणों से अपील की।​

इस दौरान उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप से खाद्यान्न,परिधान और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More