Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक-2 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 31 टन अवैध कोयला जब्त

बाघमारा: बीसीसीएल ब्लॉक टू क्षेत्र में सीआईएसएफ की टीम ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रविकांत राय के नेतृत्व में टीम ने अंबे आउटसोर्सिंग के कांटा घर के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए करीब 31 टन अवैध कोयले को जब्त किया। बताया जाता है कि कोयला चोरों ने इसे चोरी कर वहां छिपा रखा था। बरामद कोयले को आवश्यक कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

