झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की बैठक, प्रखंड और नगर कमेटी का हुआ पुनर्गठन
-1024x614.jpeg)
बरहरवा: प्लस टू हाई स्कूल परिसर में झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री सह प्रखंड प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन की प्रखंड एवं नगर स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन रहा। प्रखंड नगर प्रभारी मोहम्मद इमाम विश्वास ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रखंड और नगर कमेटी में कम से कम 15 सदस्यों का होना अनिवार्य किया गया है।
बैठक में विशेष रूप से मौजूद केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। संगठन के नियमों और सिद्धांतों के अनुसार कार्य करना ही अनुशासन की पहचान है। मजबूत संगठन के लिए सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है।
बैठक में सर्वसम्मति से बरहरवा प्रखंड कमेटी एवं नगर कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जितेन रजक को प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद विश्वास को प्रखंड महामंत्री, कृष्ण यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, गणेश रविदास को उपाध्यक्ष और सुदन सरदार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं, नगर कमेटी के लिए आलोक कुमार घोष को नगर अध्यक्ष, अकरम हुसैन को नगर महामंत्री और अजय रामानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद सईद अख्तर, सदस्य मंटू गुप्ता, रीता मुर्मू, फुल सोरेन, मिथुन दास, मिथुन घोष, सुभाष टुडू सहित कई कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।


