Giridih News: बिराजपुर जंगल में छापेमारी, फर्जी लोन ऐप से ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार
-1024x614.jpeg)
गिरिडीह: फर्जी लोन ऐप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह पर गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 04.06.2026 को बेंगाबाद थाना अंतर्गत ग्राम-बिराजपुर के जंगल में बैठकर साइबर ठगी कर रहे 2 शातिर अपराधियों को साइबर थाना गिरिडीह की टीम ने धर दबोचा।
गुप्त सूचना पर जंगल में छापेमारी
एसपी गिरिडीह को गुप्त सूचना मिली थी कि बिराजपुर के जंगल में कुछ लोग फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं। सूचना पर साइबर थाना प्रभारी सुमेर मगत के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। छापेमारी में कुल 02 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए।
फर्जी ऐप से करते थे ठगी
गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि ये फर्जी today delivery .apk, rto e-challan.nb4.apk, customer support .apk, indusind bank e .apk, hospital appointment booking.apk आदि ऐप के जरिए लोगों को लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। पहले लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते, फिर प्रोसेसिंग फीस, CIBIL अपग्रेड आदि के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुरेन्द्र कुमार मंडल उर्फ करीम, 27 वर्ष, पिता स्व. महावीर मंडल, ग्राम-जुरगनिया, पो. पुर्वी थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह।
2. फारुख अंसारी उर्फ करीम, 28 वर्ष, पिता स्व. यूसुफ अंसारी, ग्राम-चायसा, पो. बड़ा चरया, थाना मारोगोमुड़ा, जिला देवघर।
बरामद सामान
छापेमारी में पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 08 मोबाइल और 07 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इन्हीं मोबाइल-सिम से ठगी की कॉल/मैसेज किए जाते थे।
साइबर थाना कांड दर्ज
इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 19/2026, दिनांक 04.06.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
छापेमारी दल में शामिल
1. पु.नि. सुमेर मगत, साइबर थाना प्रभारी
2. पु.नि. पुनीत कुमार गौतम
3. सअनि संजय मुंजियार
4. सअनि गजेंद्र कुमार
5. आरक्षी 284 संदीप कुमार
6. आरक्षी 140 मुग्गल मंडल


