Hazaribagh News: पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग: झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनकी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दुखद अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस गहरे दुख की घड़ी में स्वर्गीय रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। शोक और संवेदना के इस क्षण में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागू बेसरा, खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम, शौकत अनवर राजू, पूर्व मुखिया रेशमा प्रवीण, मोहम्मद बदरुद्दीन, एजाज आलम, घनेनाथ चौधरी, नेजाम अंसारी एवं अनंत कुमार आर्या शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More