Koderma News: श्रमजीवी पत्रकार संघ ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन के चित्र पर बुधवार को नेमरा में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) एवं झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के संस्थापक शाहनवाज हसन के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने गंभीर रूप से बीमार पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समुचित इलाज और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर बीमार पत्रकारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को यथाशीघ्र लागू करने का आग्रह किया। मांगपत्र के माध्यम से रांची के वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह, हजारीबाग के पत्रकार अनवर फिदवी, दुमका के वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी मिश्रा, पत्रकार नूतन तिर्की और प्रभात खबर देवघर के पत्रकार दिनकर ज्योति के नाम शामिल हैं।

मौके पर BSPS एवं JJA संस्थापक शाहनवाज हसन, BSPS के राष्ट्रीय पार्षद ललन पांडेय, रूपम, प्रभंजन कुमार, JJA रामगढ़ जिला अध्यक्ष खालिद अनवर, सचिव राजेश मुंडा, मोहम्मद साबिर, संजय कुमार एवं मीडिया प्रभारी इंतखाब आलम सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More