Koderma News: विभावि से जेजे कॉलेज को हटाने का फैसला छात्र विरोधी, बजरंग नगर में जुटे जिले के वरिष्ठ शिक्षाविद्

कोडरमा: जेजे कॉलेज बचाओ समिति कोर कमेटी की बैठक झुमरीतिलैया स्थित बजरंग नगर में शिक्षाविद्ध राम रतन अवध्या के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद्ध रामरतन अवध्या ने की एवं संचालन महेश भारती ने किया। बैठक में कोडरमा जिले के ज्वलंत शैक्षणिक मुद्दों व जे जे कॉलेज को विभावे से हटाकर सर जे सी बोस विश्वविद्यालय में स्थानांतरण मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही गजट प्रकाशित होने के बाद सरकारी स्तर पर समाधान को लेकर विकल्प और तकनीकी तथ्यों पर मंथन किया गया। कोर कमेटी की बैठक में जे जे कॉलेज समेत जिलेभर के कॉलेजों में अध्ययन रत छात्रों के बीच संवाद स्थापित कर छात्र-अभिभावकों की मजबूत गोलबंदी करने पर रणनीति बनाई गई।
समिति के वक्ताओं ने कहा कि जे जे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी कॉलेजों का विश्व विद्यालय स्तर पर नए विश्व विद्यालय में स्थानांतरण का मामला छात्र विरोधी और हड़बड़ी में लिया गया निर्णय प्रतीत हो रहा है।उन्होंने कहा कि गिरिडीह जाने के लिए छात्र के साथ छात्राओं को काफी समस्या झेलनी पड़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सड़को पर नही,सरकारी सिस्टम के साथ भी लड़नी लड़नी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में राजनीति की भावना से ऊपर उठकर छात्रों के स्वाभिमान और कोडरमा की स्मिता की रक्षा के लिए सबों को एक मंच पर आने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में सामूहिक प्रयास से ही बड़ी लड़ाई जीती जाती है।छात्र अभिभावक और आम जनमानस कोडरमा के इस लड़ाई में शामिल होते है, तो निश्चित रूप से जीत हम सबों की होगी। कोर कमेटी ने ऐलान किया कि यह समिति पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक मंच के रूप में क्रियाशील रहेगी।
उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में समिति आम बैठक आयोजित करेगी, इसमे समिति का विस्तार किया जाएगा।साथ ही इस लड़ाई का आंदोलन व कार्यक्रम की रूपरेखा का ऐलान किया जाएगा।बैठक में राम रतन अवध्या, महेश भारती, देवेंद्र कुमार, सुरेश यादव, सईद नसीम, तौफीक हुसैन, रोहित कुमार, मो अलीशाद, रवि पासवान, बिनोद रामनंदन, विजय पंडित, इंद्रदेव यादव मौजूद थे।
बैठक में समिति के नेतृत्वकारी साथियों का चयन किया गया।इसमे समिति के संरक्षक-राम रतन अवध्या, सुरेश यादव, सईद नसीम,कृष्णा यादव को बनाया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष- महेश भारती, सचिव-देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष-रोहित कुमार, सह सचिव-मो अलीशाद,कोषाध्यक्ष-तौफीक हुसैन, मीडिया प्रभारी-रवि पासवान को सर्वसम्मति से चुना गया।


