Dhanbad News: कोल इंडिया के ईडी चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल ब्लॉक दो का किया निरीक्षण

कोल इंडिया के ईडी (सेफ्टी एंड रेस्क्यू) चंद्र प्रकाश गर्ग ने बीसीसीएल के ब्लॉक दो माइंस का निरीक्षण कर 'सुरक्षा प्रथम' का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा की और अंबे माइंस में हुए डोजर हादसे की जांच की।

बाघमारा: कोल इंडिया लिमिटेड के ईडी- सेफ्टी एंड रेस्क्यू‌ चंद्र प्रकाश गर्ग ने रविवार को बीसीसीएल के ब्लॉक दो माइंस का  दौरा किया। खदान में चल रहे उत्पादन कार्य के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था और रेस्क्यू तैयारियों की जायजा लिया.दौरे के दौरान ईडी पैच में चल रहे खनन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कोयला निकासी के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, मशीनरी के परिचालन सुरक्षा, और ओबी (ओवरबर्डन) डंप की स्थिति को देखा। 

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने के साथ-साथ “सुरक्षा प्रथम” के सिद्धांत से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। सुरक्षा के साथ-साथ उन्होंने आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम की तत्परता और उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि मानसून के आगामी मौसम को देखते हुए खदानों में जलभराव की रोकथाम और ड्रेनेज सिस्टम को पहले से ही दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है, अंबे माइंस में डोजर  सीधे गहरी खाई में गिरने एवं ऑपरेटर की हुई मौत की घटना की जांच पड़ताल की। मौके पर महाप्रबंधक कुमार रंजीव और परियोजना पदाधिकारी  पीएसके सिन्हा, मैनेजर सुरेश प्रजापति, खनन प्रबंधक आरके सिन्हा, सेफ्टी ऑफिसर अमित कुमार महतो, इंजीनियर इंचार्ज प्रताप चंद्र साहु सहित अन्य वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More