Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन

साहिबगंज के होटल कलिंगा में जिला अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता में प्रदेश यादव महासभा संघ की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने सामाजिक एकजुटता, समान शिक्षा और गौ सेवा पर विशेष जोर दिया।

साहिबगंज: प्रदेश यादव महासभा संघ की जिला स्तरीय बैठक स्थानीय होटल कलिंगा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भरत यादव ने की। इसमें संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और सामाजिक-शैक्षणिक विकास पर मंथन हुआ।बकार्यक्रम के सिलसिले में साहिबगंज पहुंचीं कोडरमा की भाजपा विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव भी बैठक में शामिल हुईं। जिला अध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में उनका अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया।

डॉ. नीरा यादव ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि यादव समाज को एकजुट होकर समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। बेटा और बेटी में भेदभाव किए बिना दोनों को समान शिक्षा और अवसर मिलने चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण के वंशज हैं। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। समाज में बाल विवाह और बेटा-बेटी के बीच भेदभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन इसे पूरी तरह खत्म करना जरूरी है। अंत में उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, उसका सम्मान करें। पहली रोटी गाय को दें। जब समाज गाय के प्रति सम्मान रखेगा तो गाय स्वतः राष्ट्रीय माता का दर्जा पा लेगी।

वहीं, जिला अध्यक्ष भरत यादव ने महासभा के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यादव समाज को शिक्षा की ओर बढ़ना होगा और कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। जो राजनीतिक दल समाज के हित में काम करेगा, यादव समाज समय आने पर उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी जाति-धर्म के लोगों के साथ मिलकर समाज के विकास में सहभागी बनने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि 31 मई को टाउन हॉल के समीप पोखरिया स्थित उनके आवास पर प्रदेश यादव महासभा की साहिबगंज जिला इकाई की अगली बैठक होगी।

बैठक में अरविंद यादव, शंभू यादव, दारा यादव, कालू यादव, दहारी यादव, विकास यादव, अशोक यादव, अनिल यादव, माला कुमारी यादव, मनोज यादव, जय यादव, मुन्ना यादव, कृष्णा यादव, रोहित यादव, ईश्वर यादव, ब्रह्मदेव यादव, शत्रुघ्न यादव, काशी यादव, संदीप घोष, करण सिंह यादव, आयुष यादव, अभय यादव, गौरव यादव, हलचल यादव, राहुल यादव, सियाराम यादव, दुर्गा यादव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More