Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम

आइसा (AISA) और आरवाईए (RYA) के आह्वान पर 29 मई 2026 को मेदिनीनगर के रेडमा चौक पर सुबह 8 बजे से राज्यव्यापी चक्का जाम किया जाएगा। यह आंदोलन क्लस्टर सिस्टम, NEET पेपर लीक, एनपीयू में सीट कटौती और शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में आयोजित है।
मेदिनीनगर: आइसा (AISA) और आरवाईए (RYA) के तत्वाधान में 29 मई 2026 को राज्यव्यापी चक्का जाम का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन क्लस्टर सिस्टम, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, विश्वविद्यालयों में सीट कटौती और शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में किया जा रहा है।
चक्का जाम सुबह 8 बजे से मेदिनीनगर के रेडमा चौक पर शुरू होगा। आंदोलनकारी NEET सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक लगाने, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में सीट कटौती वापस लेने तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। आयोजकों ने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से अधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।


