गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन

गिरिडीह कॉलेज के संथाली विभाग के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर कॉलेज में संथाली भाषा से पीजी (एमए) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की।

गिरिडीह: झारखंड सरकार में मंत्री सुदीव्य  कुमार से मंगलवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के संथाली विभाग के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात कर कॉलेज में संथाली भाषा से पीजी (एम.ए.) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग रखी। इस दौरान छात्रों ने मंत्री को बताया कि गिरिडीह कॉलेज में संथाली भाषा से हजारों की संख्या में विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन पीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्रों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही संथाली भाषा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में संथाली भाषा में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ कराने को लेकर वे सकारात्मक पहल करेंगे और विद्यार्थियों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बहादुर मरांडी, सुधीर मुर्मू, परो बेसरा, विंशी मुर्मू, संजय मुर्मू, पिंटू मरांडी, सावन हांसदा, चुनकू हांसदा, लखीराम हेम्ब्रम, आनंद मुर्मू, फूलचंद बास्के, सबिता मरांडी, किरण मुर्मू, सुनीता सोरेन एवं अनीता मुर्मू सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More