Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
-1024x614.jpeg)
पाकुड़ जिले के आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया गांव में दर्ज हत्या कांड के मुख्य आरोपी दुखिया पहाड़िया उर्फ छोटा दुखिया पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर बीएनएस की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
पाकुड़: जिले के आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के निपनिया गांव से हत्या कांड के मुख्य आरोपी दुखिया पहाड़िया उर्फ छोटा दुखिया पहाड़िया (उम्र करीब 24 वर्ष), पिता स्वर्गीय कमला पहाड़िया, ग्राम निपनिया जोजो टोला, थाना आमड़ापाड़ा, जिला पाकुड़ को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आमड़ापाड़ा थाना में 17 मई 2026 को हत्या कांड का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बीते रविवार को पुलिस ने हत्या कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आमड़ापाड़ा कांड संख्या 36/26 के तहत आरोपी पर धारा 118(1), 117(2), 109(1), 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।


