गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

गिरिडीह: पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा रोगानुसार योग का विशेष शिविर एवं सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन गुरु नानक विद्यालय में किया गया। इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। शिविर में दूरदराज के लोगों के लिए ऑनलाइन सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह शिविर 15 दिनों तक चलेगा। 8 जून को इसका समापन होगा। अलग-अलग दिनों में कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पहले दिन का प्रशिक्षण भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी नवीनकांत सिंह एवं संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह द्वारा दिया गया। दूसरे सत्र का प्रशिक्षण मंगलवार को झारखंड के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार, युवा प्रभारी रंधीर गुप्ता, सोशल मीडिया जिला प्रभारी पुष्पा शक्ति, उत्कर्ष गुप्ता, अविनाश प्रसाद, विजय बरनवाल एवं अमर प्रशांत आदि योगदान दे रहे हैं। मौके पर सबिता देवी, माला शर्मा, अनीता गंगा, अनिता कुमारी, परमिंदर कौर आदि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


