Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण

रामगढ़: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर द्वारा रविवार को रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आषुतोष कुमार राय भी मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा खाद्यान्न के रख रखाव, भंडारण व्यवस्था, स्टांक पंजी, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की जांच की गई।
इस क्रम में अधिकारियों ने प्रभारी गोदाम प्रबंधक राजेन्द्र मंडल को खाद्यान्न को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा साफ सफाई और रख रखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।अधिकारियों द्वारा स्टांक एवं वितरण पंजी का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया गया। मौके पर डीएसडी मनोज मंडल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। बताते चलें कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर द्वारा लगातार विभिन्न प्रखंडों में स्थित अनाज गोदामों की जांच की जा रही है|


