Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

कटकमदाग: थाना परिसर में आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कटकमदाग अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने की। बैठक में थाना प्रभारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। अंचल अधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है।, जिसे सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की बात कही। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान रंजन ने विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश को पालन करने की अपील किया।
थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
साथ ही साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा नहीं करने और सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों पर नजर रखने की अपील की। पेलावाल इंस्पेक्टर साहिद रजा कटकमदाग जिला परिषद सदस्य जीतन राम ने भी बैठक में लोगों को विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया। बैठक में उपस्थित असगर अली मोहम्मद खुर्शिद अख्तर नूरी मो मुस्तकीम मो कयुम अंसारी विनय दुबे।


