Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन “मार्गदर्शन एवं परामर्श” पर हुआ मंथन

गिरिडीह के बनहती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का शनिवार को "मार्गदर्शन एवं परामर्श" विषय के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) मो. वसीम अहमद ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के जरिए सफल भविष्य निर्माण का संदेश दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इस श्रृंखला को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

गिरिडीह: बनहती  स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में आयोजित पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पाँचवाँ एवं अंतिम दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। व्याख्यान का विषय “मार्गदर्शन एवं परामर्श” रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं जीवन में सही दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह मो. वसीम अहमद उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्या डॉ. खोवाला ने कहा कि यह पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण की भी आवश्यकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निरंतर सीखने, अपनी क्षमता पहचानने तथा लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि मो. वसीम अहमद ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मार्गदर्शन एवं परामर्श के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने अपने जीवन एवं करियर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, निर्णय क्षमता विकास एवं सफल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने ओजस्वी साहित्यिक विचारों एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ किया। कार्यक्रम में डी.एल.एड. प्रभारी डॉ. हरदीप कौर, सहायक प्राध्यापकगण, जय किशोर शाही, अजय रजक एवं मनीष जैन सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में छात्र-छात्राओं ने पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के प्रति अपना फीडबैक साझा करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताया।

प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने पाँच दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला के सफल आयोजन हेतु समस्त स्कॉलर परिवार को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के कारण ही यह व्याख्यान श्रृंखला सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

Tags
लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More