Bokaro News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बेरमो: प्रखंड के नावाडीह थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अज्हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने की। बैठक में बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, मुखिया देवेंद्र कुमार महतो, किरण देवी, गायत्री देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सकता है।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। सीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी हाल में नमाज नहीं होना चाहिए। साथ ही प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यहां मुखिया प्रदीप कुमार वर्मा, पंसस ममता भट्टाचार्य, पूर्व पंसस महबूब आलम, गौरीशंकर महतो, राज हसन, मो नौशाद, रउफ अंसारी, मारुफ अंसारी, रकीब आलम आदि उपस्थित थे।


