Bokaro News: बकरीद से पहले एक्शन मोड में पुलिस अधीक्षक, बालीडीह थाना में औचक निरीक्षण

बोकारो पुलिस अधीक्षक ने बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, महिला अपराध में जीरो टॉलरेंस, साइबर जागरूकता और सघन गश्ती को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

बोकारो: बोकारो पुलिस अधीक्षक द्वारा बालीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल, सघन गश्ती, थाना रिकॉर्ड के बेहतर संधारण तथा साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही थाना आने वाले पीड़ितों के साथ मित्रवत व्यवहार, साइबर जागरूकता बढ़ाने, महिला अपराध के मामलों में जीरो टॉलरेंस अपनाने, नए क्रिमिनल एक्ट का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ई-साक्ष्य ऐप पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश भी दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने आगामी बकरीद त्योहार को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों से एक-एक कर बातचीत की और थाना की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More