Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच

पाकुड़: गणपुरा आदि कर्म योगी अभियान के तहत आज ग्राम गणपुरा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव के सभी लोगों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच करने के साथ-साथ गंभीर बीमारी ‘सिकल सेल’ की भी विशेष जांच की। इसके अलावा बच्चों और आवश्यक नागरिकों का टीकाकरण भी किया गया। शिविर में आए सभी जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य टीम द्वारा आयरन-फॉलिक एसिड की गोलियां और कैल्शियम की दवाइयां मुफ्त वितरित की गईं।
पोषक आहार और स्वच्छता की दी सलाह जांच के साथ-साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक भी किया। डॉक्टरों ने सभी को बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने और हमेशा साफ व स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी। गर्मी को देखते हुए ओआरएस (ORS) का वितरण बदलते मौसम और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर में उपस्थित सभी लोगों को ओआरएस (ORS) के पैकेट बांटे गए, ताकि लोग डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बच सकें। इस शिविर से गांव के लोगों को काफी राहत मिली।


