Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

गिरिडीह के जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में आयोजित पाँच दिवसीय समर कैंप 2026 का बुधवार को उत्साहपूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, फैशन शो और विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अजय बगेड़िया, संगीता बगेड़िया, सोनल बगेड़िया और प्राचार्या लवली मिश्रा ने बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गिरिडीह: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में आयोजित समर कैंप 2026 के पाँचवें एवं अंतिम दिन बुधवार को पूरे उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया गया। पाँच दिवसीय समर कैंप का समापन विद्यार्थियों की शानदार एवं आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें नृत्य, गायन, फैशन शो, खेलकूद तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल थीं। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ कैंप में सीखी गई प्रतिभाओं एवं कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का माहौल पूरे समय ऊर्जा, उत्साह, आनंद और टीमवर्क से सराबोर रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। समर कैंप के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, संवाद कौशल एवं सहभागिता की भावना का उल्लेखनीय विकास देखने को मिला।

इस सफल आयोजन में शिक्षकों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं बेहतर समन्वय के कारण ही समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। शिक्षकों ने बच्चों को हर गतिविधि में प्रेरित करते हुए उनकी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अजय बगैड़िया,संगीता बगेड़िया,सोनल बगैड़िया तथा प्राचार्य लवली मिश्रा उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह तालियों की गड़गड़ाहट, प्रोत्साहन और खूबसूरत यादों के साथ संपन्न हुआ। समर कैंप 2026 बच्चों के लिए एक आनंदमय, प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More