Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

रानीश्वर: प्रखण्ड सभागार भवन में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में “प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति” की बैठक आयोजित किया गया। अबुआ आवास योजना अन्तर्गत प्राप्त किस्त की राशि के अनुरूप कार्य कराते हुए जियो टैग करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया और साथ ही आवास को पूर्ण कराने का निदेश भी दिया गया। इसी क्रम में दक्षिणजोल, गोविन्दपुर, पथरा, सालतोला और सादीपुर पंचायत में अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने के कारण संबंधित पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण किया गया।
अबुआ आवास योजना में मनरेगा के तहत लाभुको का डिमाण्ड देने का निदेश दिया गया ताकि मजदूरी की राशि भी प्राप्त हो सके। 15वीं वित्त के तहत पंचायतों में अनाबद्ध और आबद्ध मद में प्राप्त राशि से योजनाओं का क्रियान्वयन अविलंब पूर्ण कराते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का निदेश दिया गया। 15वीं वित्त के आबद्ध मद से विद्यालयों और आँगनबाड़ी केन्द्रों में खराब शौचालय की मरम्मति तथा आवश्यकता अनुसार नये शौचालय निर्माण करने का निदेश सभी पंचायत सचिवो को दिया गया तथा पंचायतों में खराब चापाकल/जलमीनार का नियमित रूप से मरम्मति कराने का निदेश भी सभी पंचायत सचिव को दिया गया।
साथ ही 15वीं वित के तहत संचिकाओ, रोकड़ पंजी, योजना पंजी, भण्डार पंजी आदि का भी संधारण ससमय और नियामानुसार करने का निदेश सभी पंचायत सचिव को दिया गया। इसके अतिरिक्त पी०एम०कुसुम योजना के तहत भी अधिक से अधिक लाभुकों का आवेदन ऑनलाइन कराने का निदेश प्रभारी कृषि पदाधिकारी एवं प्रखण्ड तकनीकि प्रबंधक को दिया गया।
उक्त बैठक में प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, जे०एस०एल०पी०एस०, प्रखण्ड समन्वयक आवास/जे०एस०एल०पी०एस०/ एस०बी०एम/लघु कुटीर उघोग, प्रखण्ड तकनीकि प्रबंधक (ए०टी०एम०/ बी०टी०एम०), सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।


