Hazaribagh News: पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की बाइक और सेंट्रिंग प्लेट के साथ कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने एसपी अमन कुमार के निर्देश और सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान से लोहे की सेंट्रिंग प्लेट चुराने वाले सुरेंद्र भुइयां और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक और लोहे की प्लेटें बरामद की हैं। साथ ही वर्ष 2023 के चोरी मामले में फरार आरोपी श्रीकांत सिंह को भी दबोचा गया है।

हजारीबाग: पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मकान निर्माण में लगा लोहे का प्लेट बरामद किया है। वहीं एक पुराने संपत्ति चोरी मामले में भी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वाल टोली चौक स्थित अनिल यादव के मकान निर्माण से चोरी किया गया लोहे का प्लेट चोरी की मोटरसाइकिल से कबाड़ी दुकान में बेचने ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र भुईयां नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर चोरी के दो लोहे के प्लेट और चोरी में इस्तेमाल हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले में कबाड़ी दुकानदार राजेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 130/26 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने वर्ष 2023 के एक संपत्ति चोरी मामले में फरार चल रहे आरोपी श्रीकांत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भी एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में की गई।

हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के द्वारा इस तरह की लगातार की जा रही कारवाई  से कही न कही अपराधिओं मे डर के भय माहौल हो गया है। इतना ही नहीं अब कबाड़ी वाले दुकानदार और इसमें संलिप्त लोगों मे भी काफ़ी डर का माहौल बनाया हुवा है, इस तरह की लगातार कारवाई से अब हज़ारीबाग की जनता के भय ख़तम हो रहा है और जनता हज़ारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की इस तरह की कारवाई के काफ़ी सराहनीय मान रहे है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More