Bokaro News: डीपीएस में जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता शुरू, बाल धुरंधरों का लगा मजमा

बोकारो: स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन की प्राचीनतम विद्या योग के प्रति जन-जन में चेतना जगाने तथा अधिकाधिक बच्चों के खेल के रूप में इससे जोड़ने की कवायद लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को सेक्टर-4 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में एक बार फिर योग के बाल धुरंधरों का समागम शुरू हुआ।
अवसर है चतुर्थ जिलास्तरीय योगासन क्रीड़ा प्रतियोगिता का। विद्यालय के अश्वघोष कला क्षेत्र में शुरू हुई इस दो-दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन योगासना स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के मुख्य संरक्षक, बोकारो डिस्ट्रिक्ट योगासना एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मेजबान स्कूल डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डा. ए. एस. गंगवार ने किया।
इस मौके पर एसोसिएशन की राज्य इकाई के महासचिव चंदू कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक प्रशांत कुमार सिंह, बोकारो इकाई के उपाध्यक्ष एवं डीपीएस बोकारो के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण, सचिव वरीय क्रीड़ा शिक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सह विद्यालय प्रशासक राजन कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पीई शिक्षिका निभा कुमारी सहित प्रतियोगिता के सभी तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


