जमुआ में खुला ‘एजे मैरिज गार्डन’, शादी समारोहों के लिए मिला भव्य वेडिंग डेस्टिनेशन

जमुआ: जमुआवासियों को शादी, रिसेप्शन, सगाई एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए एक नया और भव्य विकल्प मिल गया है। देवघर रोड स्थित दुबे हॉस्पिटल के पास आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘एजे मैरिज गार्डन’ का शुभारंभ किया गया।
संचालकों ने बताया कि एजे मैरिज गार्डन को “Where Every Moment Becomes a Memory” थीम के आधार पर विकसित किया गया है। यहां विशाल एसी हॉल, आकर्षक इंटीरियर, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं आधुनिक साज-सज्जा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वेन्यू को शादी, रिसेप्शन, सगाई सहित सभी प्रकार के सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट, स्पेशियस, एलीगेंट और मेमोरेबल बनाने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। संचालकों ने कहा कि उनका उद्देश्य जमुआ के लोगों को अपने शहर में ही मेट्रो सिटी जैसी आधुनिक मैरिज हॉल सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को आयोजनों के लिए बाहर न जाना पड़े।
क्षेत्र में एक और आधुनिक मैरिज गार्डन खुलने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे न केवल आयोजनों के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार हाजरा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।




