96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल रांची ने CBSE 12वीं परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा हर्षिता चंद्रा ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वाणिज्य और विज्ञान संकाय के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।
कोडरमा: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल रांची ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।विद्यालय की छात्रा हर्षिता चंद्रा (मानविकी) ने 96.6% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
वाणिज्य में सुहानी कुमारी (91.4%,) आशु कुमारी (91.2%), सौम्या कुमारी (90.4%), विज्ञान में अरु रंजन (90%), तथा नव्या सिंह और सौम्या वर्मा ने (89.4%) अंक प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया। निदेशक कुणाल कश्यप ने सभी सफल छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।




