Koderma News: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, गांव-गांव तक संगठन पहुँचाने का लक्ष्य

कोडरमा: विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक जिला कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा गांव-गांव तक संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज में जागरूकता बढ़ाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रान्त विशेष प्रमुख अरविंद सिंह एवं प्रान्त सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने संगठन की नीतियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एवं विभाग मंत्री सह जिला पालक अनूप यादव के द्वारा विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल एवं मातृ शक्ति के आगामी प्रशिक्षण वर्ग में जिले से अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए अपील किया।
कार्यक्रम में जिला धर्म प्रचार प्रमुख विनय कुमार सिन्हा, जिला मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, मनोज राणा, विजय पांडेय अभिषेक कुमार लाल बहादुर चौधरी, कृष्णा राणा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती एवं हिंदू समाज के उत्थान के संकल्प के साथ किया गया।


