Ranchi News: CIT मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का औद्योगिक भ्रमण, एसएनएल बेयरिंग में सीखी निर्माण तकनीक

रांची: कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के सेमेस्टर 4 एवं 6 के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को दो दिवसीय औद्योगिक व्यंजनों के तहत रांची के रातू स्थित वेयरिंग निर्माण कंपनी एसएनएल वेयरिंग लिमिटेड का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कंपनी के प्रोडक्शन इंजीनियर आशीष चोपड़ा व एच आर हेड संदीप कुशवाहा की अगुआई में कंपनी की कार्यविधि यथा डिजाइन से लेकर वितरण, वेयरिंग के शैल व केज के निर्माण आदि प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
मालुम हो कि औद्योगिक व्यंजनों का आयोजन संस्थान के मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच एवं ट्रेनिंग एंड प्रिंटिंग विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। औद्योगिक व्यंजनों के दौरान इवेंट कॉर्डिनेटर प्रो विनीत कुमार व प्रो पी आर टुडू मुख्य रूप से मौजूद रहे। बताते हैं कि यह कंपनी टीवीएस, बजाज, रॉयल इनफील्ड जैसी मोटर कंपनियों को बेयरिंग की आपूर्ति करती है।


