Pakur News: महंगाई के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुईं उपासना मरांडी

पाकुड़: केन्द्र की भाजपा सरकार के गलत निर्णयों के कारण देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में दिनांक 7 मई, गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिले के गोकुलपुर स्थित पेट्रोल पंप समीप (बाजार समिति) में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में महेशपुर विधानसभा से केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी जी शामिल हुईं। कार्यक्रम में महेशपुर विधानसभा के दोनों प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा जी एवं अब्दुल वदूद जी ने प्रथम वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए बढ़ती महंगाई एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
साथ ही हमारे विधानसभा क्षेत्र के मईनुद्दीन अंसारी, कालिदास मरांडी, मैनेजर हेम्ब्रम, अशोक भगत, मोईन आलम, मोहन लाल टुडू, पिंकू शेख, एनामुल हक, गोलक सिंह एवं तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


