Sahebganj News: भाजपा की प्रचंड जीत पर उषा भारती ने दी बधाई, कहा—बंगाल को मिलेगा गौरव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर साहिबगंज की जिलामंत्री उषा भारती ने खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई दी। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास और सुशासन की नीति की जीत बताया। उषा भारती ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकारते हुए बदलाव का जनादेश दिया है।

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर भाजपा जिलामंत्री उषा भारती ने समस्त प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीति की जीत है। बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिलामंत्री उषा भारती ने कहा कि बंगाल की महान जनता ने तुष्टिकरण, हिंसा और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकार कर कमल के निशान पर मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश रवींद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बंगाल को पुनः गौरव दिलाने का जनादेश है। उन्होंने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों ने ममता बनर्जी सरकार के कुशासन और अराजकता के खिलाफ मतदान किया है। अब बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी और केंद्र की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ बिना भेदभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। कानून का राज स्थापित करना और राजनीतिक हिंसा को जड़ से खत्म करना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।

सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से यह ऐतिहासिक दिन आया है। अब हम सबकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें बंगाल की जीत से प्रेरणा लेकर अपने जिले में संगठन को और मजबूत करना है।  उषा भारती ने भरोसा जताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से पूर्वी भारत में विकास की नई रफ्तार आएगी और इसका सकारात्मक असर झारखंड पर भी पड़ेगा।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More