Pakur News: संगठन की मजबूती ही जीत का आधार: जयपुर पंचायत में 3 बूथ समितियों का हुआ गठन

महेशपुर: प्रखंड के जयपुर पंचायत में आज पंचायत अध्यक्ष बोकुल शेख की अध्यक्षता में एक पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन पंचायत सचिव मार्जेन शेख ने किया। बूथ समिति गठन को लेकर आयोजित इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, मो. असद एवं मोताहार शेख उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जयपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम अमितपुर और जयपुर छीठ में कुल 3 बूथों पर बूथ समिति का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने चयनित बूथ स्तर के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी झामुमो के जुझारू सिपाही हैं और पार्टी ने आप सभी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर आप सभी को खरा उतरना आवश्यक है। उन्होंने आगामी SIR एवं जनगणना को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए।
उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की नींव बूथ समिति होती है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। इस बैठक में दिलीप मंडल, अमित माल, अनारूल शेख, रेहान शेख, रिया माल, पायल माल, सोनामुनी माल, माली मंडल, टैगोर माल सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


