Ramgarh News: NTT कोर्स में नामांकन का सुनहरा मौका, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी ने खोले दरवाजे

झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय (JSOU), रांची के तहत नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) सहित विभिन्न कोर्स में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रामगढ़: झारखण्ड सरकार का एक मात्र खुला विश्वविद्यालय “झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय, (जेएसओयू) राँची” के तहत विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है।

इस प्रक्रिया में वैसे छात्र-छात्रा जो प्रारम्भिक विद्यालयों में मातृ शिक्षक/प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर का निर्माण करना चाहते है वे उपरोक्त विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित एनटीटी पाठ्यक्रम के वर्तमान सत्र में अपना नामांकन करवा सकते है।

विदित हो की यह पाठ्यक्रम 24 महीनों का है, इसकी योग्यता 10+2 तथा किसी भी संकाय में इंटरमीडिएट है तथा पाठ्यक्रम का पंजीकरण शुल्क (500/-), परीक्षा शुल्क (4000/-), अध्ययन किट शुल्क (4000/-), और कोर्स शुल्क (12,800/-) समेत कुल शुल्क (21,300/-) निर्धारित है। नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के वेवसाईट: जेएसओयू.एसी.इन पर ससमय भ्रमण कर सकते है।

अध्ययन केन्द्र “डॉ. एस. राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा, लारी (केन्द्र सं. एससीपीए096 का चयन कर सकते है) इसके समन्वयक डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय मो. नं. 8808374118 से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इसकी जानकारी महाविद्यालय के सचिव डॉ. संजय प्रभाकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More