Pakur News: झामुमो कार्यकर्ता कुबराज मरांडी के निधन पर विधायक स्टीफन मरांडी ने जताया शोक

पाकुड़ : प्रखंड अंतर्गत ग्राम लागडुम पंचायत के तलवा निवासी के झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता व झारखण्ड आंदोलनकारी कुबराज मरांडी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि कहा की कुबराज मरांडी अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के कारण पार्टी एवं समाज में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे वें झारखण्ड आंदोलनकारी भी थे। उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति पहुँची है।
झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि कुबराज मरांडी हमेशा पार्टी और समाज के लिए संघर्षशील रहे, उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। सभी ने दिवंगत आत्मा को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर व फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि कुबराज मरांडी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सचिव मैनुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष अशोक भगत, कालिदास टुडू, महेन्द्र टुडू, मैनेजर हेमब्रोम, अब्दुल बनीज, मुसारफ हुसैन, विश्वाजीत दास, अख्तर आलम, खुदू भगत, अजीमुद्दीन अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।


