Ramgarh News: नए डीसी ऋतुराज ने संभाली कमान, विकास पर फोकस

रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋतुराज ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया।

रामगढ़:  जिले के 15 वें उपायुक्त के रूप में शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋतुराज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।

पदभार ग्रहण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए पहल पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य जारी रखा जाएगा।

ज्ञात हो कि उपायुक्त ऋतुराज 2018 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे कोडरमा के उपायुक्त पद पर पदस्थापित थे। वे आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और प्रशासनिक सेवाओं में अपनी कुशलता के लिए जाने जाते हैं।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More