Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी

पाकुड़: झारखंड सरकार/पुलिस मुख्यालय, रांची की ओर से पाकुड़ जिला पुलिस को कुल 18 नई अपाची मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई। बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को इन मोटरसाइकिलों को विधिवत हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
इस मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी मौजूद रहीं। सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नई बाइक की व्यवस्था को पुलिस कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बताया गया कि इन नई अपाचे मोटरसाइकिलों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने में यह काफी सहायक साबित होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को मजबूती मिलेगी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से थाना स्तर पर सक्रियता बढ़ेगी और जनता को बेहतर सुरक्षा सेवा प्रदान की जा सकेगी।


