Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश

कोडरमा में कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।

कोडरमा: झुमरी तिलैया नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सुभाष चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद करते हुए बड़े धूमधाम से मनाया गया।

 नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ ने डॉ. अंबेडकर के प्रसिद्ध नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को दोहराया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान प्रदान किया और समाज के अंतिम व्यक्ति को शिक्षा तथा सम्मान का अधिकार देकर सशक्त बनाया। कांग्रेस के  वरीय नेता गणेश प्रसाद स्वर्णकार प्रदीप सिंह और प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा  ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार वर्तमान में संविधान का कथित तौर पर अपमान कर रही है, जिससे देश के हालात बिगड़ रहे हैं।

उन्होंने राहुल गांधी के संविधान के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा करती है। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी गणेश प्रसाद  स्वर्णकार, प्रदीप  सिंह, उमेश जायसवाल, जिला महासचिव मोहम्मद हुसैन अली, जिला महासचिव प्रभात राम सहित  उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने और एक समावेशी समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर साउद खान, मिथुन सिंह, मुकेश कुमार, सोनू खान, नीरज यादव, विकास सिंह, बबलु राणा, राजकुमार सिंह, संतोष रजक, केदार पासवान, विजय सिन्हा आदि मौजूद थे |

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More